नमस्कार | इस मेख को लिखने से पहले मैं इस विचार में था, कि अपने ‘ब्लॉग‘ पर नया क्या लिखा जाए | बहुतविचार करने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुँचा कि अपनी मात्रभाषा में लेख लिखा जाए (जो आप इस वक्त महसूसकर रहे हैं,पढ़ रहे हैं) | किंतु, मेरे पास कोई सॉफ्टवेर तोह है नहीं, जिससे में शुद्ध हिन्दी में, बिना कोई गलती किएलेख लिख सकूं | थोड़े शोध के बाद मेरी नज़र ‘गूगल‘ के अंग्रेज़ी-से-हिन्दी अनुवादक पर पड़ी | यूँ तोह यहअनुवादक बहुत सहायक है, पर इसका उपयोग अक्षरों तक ही सीमित है | यधि आप अंग्रेज़ी मेंलिखे हुए पूरे लेखका अनुवाद एक साथ करना चाहते हैं, तोह फिर ‘गूगल‘ अनुवादक ज़्यादा उपयोग का नहीं है|
पर फिर सोचने की बात यह है, कि हमने यह लेख लिखा कैसे | तोह कहानी कुछ ऐसी है कि हम तोह ठहरे गूगलप्रेमी | तोह हमने यहाँ वहां हात पांव चलाये, और अंत में ‘ब्लागस्पाट‘ के में लेख लिखने वाली नई विशेषता कोखोज लिया | अब हिन्दी में लेख लिखना हो गया सरल, और इसका सबूत आप के सामने है |
पाठशाला में अंग्रेज़ी में पढ़ाई करने के बाद मैंने कभी सपने में भीनहीं सोचा था कि ऐसा भी दिन आएगा जब मेंहिन्दी में कुछ लिखूंगा | वैसे हिन्दी में लिखना आसान है, पर इतने दिनों बाद आधे से ज़्यादा अक्षर याद ही नहींआते | धीरे धीरे हिन्दी में लिखने से शायद यह कार्य और सरल हो जाए |
जयहिंद |

↑ Grab this Headline Animator
Like this:
Like Loading...